July 24, 2026

CBI छापा ; रेलवे ठेकेदार कंपनी के दफ्तर में छापेमारी,रेलवे प्रोजेक्ट्स में घोटाले की आशंका

0
Screenshot_2025-04-25-22-40-15-19_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_950x527

बिलासपुर – शुक्रवार की सुबह एक विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के दफ्तर पर CBI की छापेमारी की। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब दफ्तर में कर्मचारी रोज़ाना के कामकाज में लगे हुए थे। करीब 8 से 10 अफसरों वाली टीम ने पूरी बिल्डिंग को घेरते हुए तलाशी शुरू की।

CBI सूत्रों के अनुसार, यह छापा रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े ठेकों में संभावित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के तहत मारा गया है। झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को पिछले कुछ वर्षों में रेलवे से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ठेके मिले हैं, जिनकी लागत करोड़ों रुपये में है।

CBI अधिकारियों ने दफ्तर में मौजूद वित्तीय दस्तावेज, बिलिंग रिकॉर्ड्स और डिजिटल डेटा की गहन जांच की। कई महत्वपूर्ण फाइलों को जब्त कर आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। साथ ही कंपनी के उच्च अधिकारियों से भी मौके पर ही पूछताछ की गई।

हालांकि CBI की ओर से अभी तक इस छापे को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच से जुड़े अधिकारियों ने इशारा दिया है कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।

CBI की इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर के व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है। झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को स्थानीय स्तर पर एक बड़ी ठेकेदार कंपनी माना जाता है, जो न केवल रेलवे बल्कि अन्य सरकारी निर्माण कार्यों में भी सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed