पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन
रायपुर – आज भारतीय जनता पार्टी भाठा गाँव मंडल के द्वारा शहीद राजू पांडे वार्ड क्रमांक 62 कार्यालय से पहलगाम में आतंकवादी हमले के विरोध में सद्भावना रैली निकालकर संजय नगर राधा कृष्ण मंदिर से साहू कंपलेक्स होते हुए संतोषी नगर चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला दहन कर कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है।

यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। मासूमों निहत्थे पर्यटकों को जिस तरह से निर्मम हत्या की गई शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। यह केवल एक परिवार ही नहीं, पूरा हिंदुस्तान का दुखी है। हम सभी इस दुखद क्षण में शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते है।
जिसका नेतृत्व शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिर्जा एजाज बेग भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कियां जिसमे प्रमुख रूप से पार्षद एवं जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता,पार्षद रवि सोनकर , राकेश सिंह,मनीष करनभुजे,जयप्रकाश देवांगन,प्रदीप साहू,राज गायकवाड,चेतन ठाकुर, एकनाथ सेन, लॉरेंस चंद्राकर,भागवत साहू समेत कई प्रमुख रूप से शामिल थे।

