March 6, 2026

PM आवास दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा,पूर्व पार्षद ने गरीबों से लूटी जीवनभर की कमाई, FIR दर्ज

0
ahmedabad-wakf-property-scam

बिलासपुर -प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। सरकंडा पुलिस ने पूर्व पार्षद अमित सिंह के खिलाफ गरीबों से ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 50 श्याम नगर के पूर्व पार्षद अमित सिंह ने पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर मोहल्ले की 13 महिलाओं से हजारों रुपए ऐंठ लिए। एक महिला से तो जीवनभर की गाढ़ी कमाई के रूप में 62 हजार रुपए ले लिए। बाकी 12 महिलाओं से भी पांच-पांच हजार रुपए वसूले गए। हैरानी की बात यह रही कि गरीब महिलाओं को विश्वास में लेने के लिए अमित सिंह ने फर्जी रसीदें भी थमा दीं और फर्जी एनओसी तैयार कर भरोसा दिलाया।

लिंगियाडीह के श्याम नगर वार्ड की चंपा बाई समेत अन्य महिलाओं ने सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चंपा बाई ने बताया कि अमित सिंह ने पीएम आवास दिलाने का वादा कर पहले पैसे लिए, फिर झूठे दस्तावेज थमा दिए। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व पार्षद अमित सिंह का परिवार पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। उसके बड़े भाई पंकज सिंह को नगर निगम चुनाव के दौरान शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। चुनाव में शराब बांटने के लिए गोवा से अवैध शराब मंगाने का आरोप भी लगा था। अब अमित सिंह का नाम गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटने के गंभीर आरोपों में सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed