April 25, 2026

पुलिस जवानों ने पूर्वी बस्‍तर डिवीजन के DVCM हलदर एवं  ACM रामे को किया ढेर, कीलम-बर्गम में फायरिंग,AK-47 हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से किया गया बरामद

0
naxal-600x405

छत्‍तीसगढ़ – नक्‍सलियों का सफाया करने का अभियान तेज होता जा रहा है। आज फिर से पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बस्‍तर संभाग के कोंडागांव जिले के कीलम-बर्गम इलाके में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से क्रॉसफायरिंग जारी है। जहां डीआरजी के जवानों ने दो नक्‍सलियों को ढेर कर दिया है। इन नक्‍सलियों में से एक पूर्व बस्‍तर डिवीजन का एसीएम था। जिसका नाम रामे बताया जा रहा है। वहीं डिवीसीएम हलदर को भी डीआरजी जवानों ने मार गिराया। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

डीआरजी जवानों ने इलाके से सर्चिंग के दौरान दो नक्‍सलियों को ढेर किया। इसी के साथ ही कीलम-बर्गम के जंगल से बड़ी मात्रा में नक्‍सली सामग्री बरामद की है। नक्‍सलियों के ठिकाने से AK-47 और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में सर्चिग का अभियान तेजी से चल रहा है।

कीलम-बर्गम के जंगलों में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह से जारी मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से क्रॉसफायरिंग हो रही है। जवानों ने नक्‍सलियों को घेर लिया है। फोर्स मोर्चा संभाले हुए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि नक्‍सली मुठभेड़ कब से शुरू हुई है। क्‍या और नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर मिलेगी। इस बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *