March 6, 2026

सरकारी जमीन घोटाला, तहसीलदार गिरफ्तार, राजस्‍व के अधिकारियों पर भी एफआईआर

0
fir

कोरबा – छत्तीसगढ़ में सरकारी ज़मीन में धांधली के एक बड़े मामले सामने आया है। कोरबा तहसीलदार सत्यपाल राय को जनकपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पड़ोसी जिले MCB (मुंगेली-चिरमिरी-भरतपुर में हुई सरकारी ज़मीन की अवैध कब्ज़े और अफरा-तफरी से जुड़ा है, जिसमें कई राजस्व अधिकारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी।

इस मामले को लेकर जांच के दौरान पता चला कि सरकारी ज़मीनों के दस्तावेज़ों में हेराफेरी की गई थी और अवैध तरीके से ज़मीन हस्तांतरित की गई। इसी के चलते पुलिस ने तहसीलदार सत्यपाल राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस घटना के बाद से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि इस मामले में और अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार कोरबा के पड़ोसी जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में सरकारी जमीन से जुड़ा हुआ है। इस घोटाले से पूर्व पटवारी व वर्तमान राजस्व निरीक्षक आशीष सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। ये मामला 2021 का है, जब सत्यपाल राय मनेंद्रगढ़ तहसीलदार थे, तब गोविंदराम प्रजापति नामक एक ग्रामीण ने जनकपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि तहसीलदार ने बिना ग्रामीण की सहमति के उसकी जमीन की बिक्री की अनुमति दे दी थी।  इसके बाद धोखाधड़ी के आरोप में तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed