IG की जगह अब DG होंगे ईओडब्ल्यू प्रमुख, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सरकारी विभाग प्रमुखकों को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। इसको लेकर एक अधिसूचना भी राज्य सरकार की ओर से जारी की गई है। इसमें राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के प्रमुख को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस विभाग के अधिकारी महानिदेशक स्तर के अधिकारी प्रमुख रहेंगे। बता दें कि वर्तमान समय में आईजी स्तर के अधिकारी ब्यूरो प्रमुख नियुक्त हैं।




