March 6, 2026

सुशासन तिहार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की कर दी गजब माँग

0
FB_IMG_1744291587347

रायपुर – प्रदेश सरकार ने आम  नागरिकों की मांगों और शिकायतों के निवारण हेतु 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गाँव गाँव मे सुशासन  तिहार आयोजित कर लोगो से उनकी समस्याओं शिकायतों और माँग को ले कर निराकरण करने का कार्यक्रम शुरू की है। जिसमें 8 अप्रैल से 11अप्रैल तक पंचायतों मे सुशासन तिहार आयोजित की है जिस पर लोग अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचा रहे।

इसी बीच जिला महासमुंद विकासखंड पिथौरा के ग्राम पंचायत छिबर्रा के युवक शत्रुघन सिन्हा जो शिक्षक भर्ती के लंबित रहने और चुनाव पूर्व 57 हजार शिक्षकों के रिक्त पद था जिसमें चुनाव पश्चात 33 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। जिसे वित्त विभाग की मंजूरी नहीं मिली जिसके चलते शिक्षक भर्ती रुकी हुई है। जिसका जिम्मेदार वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मानते हुये उनको वित्त मंत्री पद से हटाने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed