पूर्व विधायक के ठिकानों सहित तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर पर ACB-EOW का छापा, मचा हड़कंप
सुकमा – जिले से एक बड़ी खबर है. यहां पूर्व विधायक के ठिकानों सहित तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर पर छापेमार की कार्रवाई चल रही है. जिले के आधा दर्जन ठिकानों पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है. इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है.
गुरुवार की सुबह से ही सुकमा जिले के अलग-अलग ठिकानों में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पहुंचकर कार्रवाई कर रही है. नक्सल प्रभावित जिले में पहली बार हो रही इतनी बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक ये दोनों टीमें आज सुबह पूर्व विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के ठिकानों पर पहुंची. इनके रिश्तेदार के घर भी टीम पहुंची. इनके ठिकानों पर टीमें जांच कर रही हैं.
जिले के कांग्रेस नेता और सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि ये भाजपा सरकार बदले भी कार्यवाही कर रही है. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनवा में सीपीआई भाजपा का समर्थन नहीं करने के कारण उनके घर पर ये जांच टीम भेजी हैं और उनको बदनाम करने की तैयारी की हैं.

