कैसे बुझे प्यास: लाखों के वाटर एटीएम पड़े हैं खराब: नगर पंचायत माना कैम्प
रायपुर/ माना – राहगीरों सहित आम लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर पंचायत ने माना बस स्टैंड पर वाटर एटीएम लगाए गए थे. जिसमें लोग सिक्का डालकर पानी लेते थे. यह व्यवस्था पांच साल पहले शुरू की गई थी.लेकिन अब ये वाटर एटीएम कबाड़ बन चुके हैं. ना तो इनमें मशीन रही, ना ही पानी. स्थिति ये है कि लोगों की प्यास बुझाने वाला ये वाटर एटीएम अब खुद वाटर के लिए तरस रहा है. वाटर एटीएम ना होने की वजह से स्थानीय समेत राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है. लोगों ने अब वाटर एटीएम को फिर से शुरु करने की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत ने वाटर एटीएम लगाया था. इस वाटर एटीएम में ना तो नल की टोटी थी और ना ही वाटर एटीएम से संबंधित कोई मशीन लगी थी. यहां तक की जिस जगह से सिक्का डाला जाता है,वो भी जगह जर्जर हो गई है. यहां पहुंचने वाले लोग भी इस वाटर एटीएम को शुरु करने की मांग कर रहे हैं.
लोगों का कहना है कि पहले यहां पर आते थे गर्मी के मौसम में जब प्यास लगती थी तो इसमें सिक्का डालकर पानी निकालते थे और पीते थे. लेकिन अब मशीन खराब है इस वजह से पीने के पानी की दिक्कत हो रही है. साथ ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है.
वही नगर पंचायत माना कैम्प के उपाध्यक्ष के. ऐबु ने बताया है।कि पांच साल पहले बस स्टैंड में वाटर एटीएम लगाया गया था. एटीएम के पंचायत का बोर भी कराया गया था. बोर में पानी न होने के वजह से स्थानीय दुकान मालिक के सहयोग से पानी सप्लाई कर वाटर एटीएम शुरू किया गया था. अब खराब होने के वजह से वाटर एटीएम के बदले फ्रीजर लगाने को लेकर शासन को पत्र लिखकर मांग की गई है.

