नवविवाहित पत्नी की गला घोंटकर हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार
रायपुर – कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित युवक ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना के बाद महिला को एम्स अस्पताल रायपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की उम्र सिर्फ 22 वर्ष थी और उसकी शादी हाल ही में हुई थी। मृतका की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन आरोपी का नाम प्रिंस सिंह बताया जा रहा है।
कबीर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के असली कारणों की जांच की जा रही है।

