माना कैम्प में हिन्दू नववर्ष पर बाँटी मिठाई, राहगीरों और जवानों को तिलक लगाया,जय श्री राम का लगा नारा
रायपुर/ माना – चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर माना कैम्प स्थित बस स्टैंड में हिन्दू नव वर्ष का उत्साह देखने को मिला है। नव वर्ष आयोजन समिति ने प्रसाद वितरण किया। राहगीरों और पुलिस के जवानों को कुम – कुम तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। लोगो ने जय श्री राम के नारों से एक दूसरे का अभिवादन किया। हिन्दू नव वर्ष के प्रति लोगो मे जागरूकता बढ़ी है। राहगीरों स्वेच्छा से अपने वाहन रोककर नव संवत्सर के उत्सव में शामिल हुए।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय हिंदू नव वर्ष की शुरुआत है। ये नक्षत्रो और पंचाग गठान पर आधारित है। सूर्योदय की पहली किरण से इसकी गणना होती है ये प्रकृति के अनुकूल पतझड़ की विदाई और नई ऋतू के स्वागत का समय है।

वही इस सामाजिक कार्यक्रम में रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती ,नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव,उपाध्यक्ष के. ऐबु, नरेश पिल्ले, सभी पार्षद गण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

