March 6, 2026

पीएम मोदी की सभा में जाते समय हादसा,सोन नदी पुल से नीचे नदी में गिरी बोलेरो कार,दो लोगों की मौत,आठ घायल

0
Screenshot_2025-03-30-19-15-17-47_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_910x581

गौरेला-पेंड्रा – जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। यह घटना कोटमी चौकी क्षेत्र में सोन नदी पर बने पुल पर हुई। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे थे।

घटना तब हुई जब एक महिला सोन नदी के पुल पर फूल विसर्जन कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जेसीबी की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक और एसडीओपी निकिता तिवारी ने अस्पताल  पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने डॉक्टरों को घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पुल पर सुरक्षा उपायों को लेकर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed