March 6, 2026

25 लाख ईनामी माओवादी रेणुका उर्फ बानु  मुठभेड़ में मारा गया,INSAS राइफल, हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से किया गया बरामद

0
naxal_terror

छत्तीसगढ़ – दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक एक महिला रेणुका नक्सली मारी गई है, जबकि उसके शव के साथ ही इंसास राइफल, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुआ है। सुरक्षा बलों का मानना है कि नक्सलियों ने इस इलाके में अस्थाई ठिकाना बना रखा था।

दंतेवाड़ा के एसपी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों को संदेह है कि इस इलाके में नक्सलियों की बड़ी संख्या मौजूद हो सकती है। ऑपरेशन को लेकर पूरी टीम अलर्ट पर है।

घटनास्थल से इंसास राइफल, गोला-बारूद के अलावा रसोई सामग्री, कपड़े और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं, जिससे पता चलता है कि नक्सलियों ने यहां कुछ दिनों से डेरा जमा रखा था। सुरक्षा बलों को आशंका है कि इस इलाके में नक्सलियों का कोई बड़ा कैंप हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed