April 24, 2026

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,16 नक्सली ढेर,दो जवान घायल,AK 47, SLR, INSAS Rifle, रॉकेट  launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक बरामद

0
chhattisgarh-naxal-2-300x188

सुकमा – जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज एक बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गोगुंडा की पहाड़ी पर उपमपल्ली क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच लगातार गोलीबारी हो रही थी। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों का मुकाबला किया। घटनास्थल पर 30 से 40 नक्सलियों के मौजूद होने की आशंका जताई गई थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। हालांकि, इस मुठभेड़ में दो जवानों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

28 मार्च को, नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम केरलापाल थाना क्षेत्र के आसपास ऑपरेशन के लिए निकली थी। इस दौरान शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और मुठभेड़ रुक-रुक कर चलती रही। मुठभेड़ स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *