कोयला घोटाला :- IAS जयप्रकाश मौर्य बनाए गए आरोपी, पति – पत्नी साथ मिलकर करते थे काम
रायपुर – ED ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश किया। इनमें आईएएस जयप्रकाश मौर्य, उनकी पत्नी निलंबित आईएएस रानू साहू समेत कई आरोपियों के नाम हैं।
चालान के अनुसार, जयप्रकाश मौर्य और उनकी पत्नी रानू साहू अवैध कोयला लेवी वसूली में शामिल थे। रानू साहू पहले से ही जेल में हैं। अन्य आरोपी, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी भी इस मामले में जेल में बंद हैं।
हेमंत और वीरेंद्र पर आरोप है कि वे अवैध वसूली में सक्रिय रहे। पारिख और राहुल को सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करने का दोषी बताया गया। इन पर कोयला लेवी के पैसे अधिकारियों और सिंडिकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचाने का आरोप है।
30 जनवरी को ईडी ने 50 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। इनमें बैंक बैलेंस, वाहन, नगदी, गहने और जमीनें शामिल थीं। इन संपत्तियों की कुल कीमत 49.73 करोड़ रुपये है।
ईडी की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने पिछले शासन में नेताओं और अधिकारियों से मिलीभगत कर कोयला ट्रांसपोर्टर्स से जबरन वसूली की। सूर्यकांत तिवारी को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है।

