26 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर,कोन्टा ब्लॉक में नक्सल संगठन में लंबे समय से थे सक्रिय
सुकमा – छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है. 25 मार्च को सेना ने 3 नक्सिलयों का एनकाउंटर किया था, इसके बाद बुधवार यानी 26 मार्च को सुकमा में 26 लाख के हार्डकोर 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. SP किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण करने वाले 9 नक्सलियों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं. पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और जगरगुंडा एरिया कमेटी की आधा दर्जन महिला नक्सलियों हथियार छोड़े हैं. सभी नक्सली कई बड़ा वारदातों में शामिल रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, एएसपी नक्सल उमेश गुप्ता के सामने नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है. पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित और बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव के रवैया से परेशान होकर किया आत्म समर्पण किया है. नक्सलियों में कोन्टा ब्लॉक में नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय वेट्टी कन्नी ने भी आत्मसमर्पण किया है.

