March 7, 2026

CBI ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति:-छत्तीसगढ़,भोपाल, दिल्ली सहित 60 ठिकानों पर दबिश

0
cbi (1)

रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज सीबीआई की बड़ी कार्रवाई चल रही है. यहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव से लेकर 4 चर्चित आईपीएस अफसरों के घर रेड पड़ी है. रायपुर और भिलाई सहित 17 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है. इस बीच भूपेश के निवास के बाहर समर्थकों का डेरा है और लगातार नारे लगा रहे हैं. आक्रोशित समर्थकों ने बैरिकेट्स तोड़कर अंदर घुसने की भी कोशिश की है.

इधर सीबीआई ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि छत्तीसगढ़, भोपाल, दिल्ली सहित 60 ठिकानों पर दबिश दी गई है. अफसर-नेताओं के घर छापे में डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए गए हैं. तलाशी अभियान जारी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed