April 27, 2026

चौपाल :- मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय जनता से करेंगे सीधा संवाद,अधिकारी मौके पर समस्‍याएं निपटाएंगे

0
cm-sai-ka-jandarshan

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। अगले महीने से वे गाँवों में चौपाल लगाकर योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान मंत्री, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से की गई है। चौपाल के दौरान लोगों की शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा और मौके पर ही अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

चौपाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि योजनाओं का लाभ वास्तव में लाभार्थियों तक पहुँच रहा है या नहीं। साथ ही, योजनाओं में किसी तरह की कमी या चुनौती होने पर उसे तुरंत दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed