March 7, 2026

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड,SIT ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

0
Screenshot_2025-03-18-17-39-41-77_7352322957d4404136654ef4adb64504_copy_881x583

बीजापुर – जिला न्यायालय में SIT ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय किए गए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

SIT ने 75 दिनों की जांच में 762 पन्नों का चालान और 479 पन्नों की कैश डायरी तैयार की। इस रिपोर्ट में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय किए गए हैं।

क्या था मामला...

1 जनवरी 2025 की रात ठेकेदार सुरेश चंद्राकर समेत चार लोगों ने मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया। अगले दिन जब मुकेश लापता हुआ, तो बीजापुर के पत्रकारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने 2 जनवरी की शाम जांच के दौरान आरोपी के घर के सेप्टिक टैंक से शव बरामद किया। 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 11 सदस्यीय SIT गठित की गई।SIT ने घटना के हर पहलू की गहन जांच कर गवाहों के बयान और सबूतों को चार्जशीट में शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed