March 7, 2026

भीषण सड़क हादसा:-तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की टक्कर,GST विभाग के कर्मचारी शिव यादव की मौत

0
Screenshot_2025-03-18-14-19-39-15_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1280x695

रायगढ़ – जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में स्टेट जीएसटी विभाग के कर्मचारी शिव यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों का इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जारी है।

यह हादसा नेशनल हाईवे 49 पर रक्सा पाली गांव के पास हुआ। इस टक्कर में जीएसटी विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देर शाम हुआ। जीएसटी विभाग के चार डाटा एंट्री आपरेटर रायगढ़ से खरसिया जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में स्टेट जीएसटी विभाग रायगढ़ के कर्मचारी शिव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। भूपदेवपुर पुलिस ने घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा। शिव यादव को अपेक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed