March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ का गांजा जब्त,पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

0
Screenshot_2025-03-18-13-35-15-50_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_938x728

कोरबा – जिले में कटघोरा पुलिस ने 500 किलो गांजा जब्त किया। गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई।

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के तार खंगाल रही है।

कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास नाकेबंदी कर माजदा वाहन को रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर भूरे रंग के टेप में लिपटे पैकेट मिले। जब पैकेट खोले गए तो 500 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हिस्सा है। गिरोह ओडिशा से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में गांजा सप्लाई करता था।

अभी तक ड्राइवर ने किसी तस्कर का नाम नहीं बताया। हालांकि, पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद बड़े तस्करों का खुलासा हो सकता है।

पुलिस अब गांजे की पूरी खेप और तस्कर नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed