April 24, 2026

पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा, सीबीआई जांच की मांग

0
vidhansabha

रायपुर -छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। इस दौरान सदन में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा गूंजा। विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मुद्दा उठाया। इस मामले में डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी दी कि 2 स्थानों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। बाकी स्थानों में कोई शिकायत नहीं मिली। राजनांदगांव में गड़बड़ी पाई गई थी, जहां परीक्षा निरस्त कर दी गई है। पांच सदस्यीय टीम बनाकर जांच की जा रही है। 95 हजार वीडियो देखकर मामले की जांच की जा रही है।

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पूछा क्‍या आरक्षक पुलिस भर्ती की जा रही है। इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाना चाहिए। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय जो भर्ती नहीं हो सकी, हमारी सरकार ने किया। जहां गड़बड़ी सामने आई वहां हमारी सरकार ने कार्रवाई की। पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आते ही रद्द किया गया। जो पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का जिम्मेदार होगा वह जेल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed