ITBP कैम्प में सिपाही-एएसआई के बीच हुआ था विवाद,सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से मारी ASI को गोली,मौके पर मौत
रायपुर – राजधानी से लगे खरोरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुड़ीपारा स्थित ITBP की 38वीं बटालियन के कैंप में एक सिपाही ने एएसआई को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के कारणों और घटनास्थल की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस हत्या के पीछे के कारणों की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ITBP कैंप में हुई यह घटना सुरक्षा बलों के भीतर होने वाली घटनाओं को लेकर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संबंधित सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले कॉन्स्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा के रहने वाले एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की हत्या गोली मारकर की है। घटना देर रात की बताई जा रही है। उस समय सिपाही और एएसआई दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही ने एएसआई को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। तभी कैंप में तैनात अन्य पुलिस जवानों ने उसे अरेस्ट कर लिया।

