March 7, 2026

महापौर ने एमआईसी के 14 सदस्‍यों की घोषणा,सीनियर और जूनियर पार्षदों को मिली जगह

0
Screenshot_2025-03-17-17-11-23-50_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_824x596

रायपुर – नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने MIC के 14 सदस्यों की घोषणा की है। इनमें 4 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। सभी सदस्यों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर रायपुर शहर के विकास के लिए काम करेंगे।

MIC सदस्यों की सूची में सीनियर पार्षदों के साथ-साथ नए पार्षदों को भी शामिल किया गया है। सीनियर पार्षदों में उपनेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल और सरिता दुबे के नाम शामिल हैं। वहीं, नए पार्षदों में खेम कुमार सेन और संतोष साहू जैसे पहली बार पार्षद बने सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर निगम में कुल 70 वार्ड पार्षद हैं, जिनमें से 20% पद MIC के लिए आरक्षित किए गए हैं। MIC के 14 सदस्यों को 14 अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश और लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed