March 8, 2026

होली पर सुरक्षा के चौक चौबंद इंतजाम, हुड़दंगियों पर नजर,फ्लैग मार्च के जरिए रायपुर पुलिस ने दिया सख्त संदेश

0
IMG-20250313-WA0027_copy_800x450

रायपुर – राजधानी में गुरुवार को पुलिस ने होली त्योहार को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस के इस फ्लैग मार्च में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रशांत शुक्ला, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों सहित रायपुर पुलिस व यातायात पुलिस के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया. शुक्रवार को होने वाले होली पर्व को लेकर राजधानी में शांति व्यवस्था कायम रहे इस उद्देश्य को लेकर पुलिस ने यह फ्लैग मार्च निकाला है.

इसके साथ ही होली त्योहार में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा 150 से अधिक फिक्स प्वाइंट लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी, बाइक पार्टी, क्यू.आर.टी. सहित जिले में लगभग 1,000 पुलिस बल लगाकर चप्पे-चप्पे में लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रहीं है. आई.टी.एम.एस. के कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम पूरे शहर में लगातार नजर रखी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed