March 7, 2026

कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर,भीषण दुर्घटना में राजस्व निरीक्षक समेत छह लोगों की मौके पर मौत

0
Screenshot_2025-03-13-23-24-39-89_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_865x547

महासमुंद – जिले में एनएच 130 पर बागबाहरा के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई।

इस भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार रायपुर से बागबाहरा जा रही थी, जबकि ट्रक महासमुंद की ओर से आ रहा था। तेज रफ्तार में होने के कारण सीधी भिड़ंत हो गई।

मृतकों की पहचान राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर (52), बिंदेश्वरी ठाकुर (48), वैभवी ठाकुर (18), तृप्ति ठाकुर (32), सरोजनी ठाकुर (37) और कार चालक सूरज कंसारी (30) के रूप में हुई है।

खल्लारी पुलिस ने शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed