March 7, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा- त्योहार मनाने जा रहा परिवार हादसे का शिकार,भीषण दुर्घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत,कई घायल

0
Screenshot_2025-03-13-18-58-17-45_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_903x543

बेमेतरा – होली के त्योहार से पहले जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। त्योहार मनाने जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

इस भीषण दुर्घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, परिवार होली मनाने अपने गांव जा रहा था। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी। अचानक संतुलन बिगड़ा और सीधे नहर में जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed