March 7, 2026

पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई,SP ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

0
police-suspend

दुर्ग – पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गांजा मामले में संलिप्तता और महिला से मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन के दौरान तीनों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसीसीयू की टीम ने एक गांजा तस्करी मामले में जांच की। इस दौरान प्रधान आरक्षक शगीर अहमद खान और अजय गहलोत की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जब इस मामले की शिकायत दुर्ग एसपी को मिली, तो उन्होंने दोनों को नोटिस जारी किया। उचित जवाब न देने पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया।

जामुल थाने में पदस्थ आरक्षक तरुण देशलहरे को भी एसपी ने निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 8 मार्च को उमरपोटी निवासी पायल (32 वर्ष) ने तरुण देशलहरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed