March 7, 2026

देर रात कार में बड़ी मात्रा में 1 करोड़ 70 लाख रुपए नगदी बरामद, रायपुर से मुंबई जा रही थी कार,आरोपियों को नगदी के बारे में नहीं पता,कैश देख पुलिस दंग

0
Screenshot_2025-03-12-09-50-44-66_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_962x606

रायपुर – राजधानी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक कार से 1 करोड़ 70 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें से बड़ी मात्रा में नकदी मिली। नकदी के साथ ही दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों से रुपए के स्रोत और उनके इस्तेमाल को लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह कार नकदी लेकर मुंबई जा रही थी। यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस संबंध में और जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पुलिस और प्रशासन को सतर्क कर दिया है। नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उन लोगों को कैश के बारे में कुछ पता नहीं है। उनको सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। इस कैश के मामले में पुलिस को शंका है कि यह रकम हवाला या सट्टे की हो सकती है। इस मामले में सीएसपी आईपीएस अमन झा ने इस कैश की पुष्टि की है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed