March 7, 2026

भारतमाला प्रोजेक्‍ट मामले में जिम्‍मेदार अधिकारियों पर एक्‍शन,विपक्ष ने अवैध प्‍लॉटिंंग पर सीबीआई जांच की मांग  

0
cg-vidhan-sabha-2-e1703047882158

 रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन कार्रवाई शुरू हुई। सदन में भारतमाला परियोजना के मुआवजे का मुद्दा एक बार फिर गूंजा। विधायक अनुज शर्मा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाते हुए ई-वे बिल जांच के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा उठाया। इसके अलावा, विधायक ओंकार साहू ने धमतरी जिले में अवैध प्लॉटिंग के मामले को सदन के समक्ष रखा।

सदन में छत्तीसगढ़ पंचायत राज संशोधन विधेयक पटल पर रखा गया। मंत्री रामविचार नेताम ने संबंधित विभागों पर चर्चा की और बजट अनुदान मांगों पर विस्तार से बात की।

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान। कहा- जांच में कहीं हीलाहवाला नहीं की जाएगी। कांग्रेस की सरकार ने तो CBI को बैन किया था। नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों की समिति बनाकर जांच की मांग की। भारतमाला प्रोजेक्ट गड़बड़ी को लेकर सदन में हंगामा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक। नेता प्रतिपक्ष ने हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान। हाईकोर्ट जाने के ऐलान के साथ किया वॉकआउट। जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed