March 11, 2026

सड़क हादसा- 2 की मौत, 50 घायल, माजदा में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण

0
Screenshot_2025-03-09-00-06-15-55_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_964x532

कबीरधाम – जिले में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा मालवाहक माजदा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया। हादसा सिंगारपुर के मटियाटोला गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद प्रशासन और पंडरिया विधायक भावना बोहरा जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

आपको बता दे हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। राहत और बचाव कार्य में ग्रामीणों ने भी मदद की। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed