March 7, 2026

ACB/EOW की रेड: डीएफओ और अन्‍य कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, दस्‍तावेज और सबूत किए जब्‍त

0
ACB-EOW

सुकमा – ACB) और EOW की संयुक्त टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें डीएफओ और कई कारोबारियों के ठिकाने शामिल हैं।

ACB और EOW की टीम ने कोंटा और छिंदगढ़ में भी कार्रवाई की है। यहां कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए हैं।

इस कार्रवाई का दायरा सुकमा से आगे बढ़कर दक्षिण बस्तर के अन्य जिलों तक पहुंच गया है। ACB और EOW की टीम ने इन जिलों में भी कई ठिकानों पर छापा मारा है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ी है।

ACB और EOW की टीम की कार्रवाई अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम ने पूरे दक्षिण बस्तर क्षेत्र में हलचल मचा दी है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed