March 11, 2026

बैंक ने दो महिलाओं और एक बच्चे को घर में बनाया बंधक,किस्तें बकाया रहने के कारण घर को किया सील,परिजनों ने देवेंद्र नगर थाने में जमकर मचाया हंगामा

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

रायपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के देवेंद्र नगर में एक बैंक द्वारा दो महिलाओं और एक बच्चे को घर में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया।

लोन की कुछ किस्तें बकाया रहने के कारण बैंक ने घर सील कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन बैंक कर्मियों ने घर को सील कर दिया। परिजनों ने देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और हंगामा किया।

देवेंद्र नगर इलाके में एक परिवार ने बैंक से लोन लेकर घर खरीदा था। लेकिन कुछ समय से लोन की किश्तें बकाया थीं। बैंक कर्मी घर सील करने पहुंचे और बिना यह देखे कि घर के अंदर लोग मौजूद हैं, उन्होंने दरवाजे बंद कर दिए।

घर के अंदर फंसी महिलाओं ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, लेकिन बैंक कर्मियों ने उनकी बात अनसुनी कर दी। जब परिजन घर पहुंचे, तो देखा कि घर पूरी तरह से सील था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed