विधानसभा – सदन में गरमाया पीएम आवास का मुद्दा, जानकारी से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सदन में विभिन्न प्रश्नों के जवाब दे रहे हैं। साथ ही, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
इस बीच सदन में प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा गरमाया। डिप्टी सीएम के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट होकर वॉकआउट किया । डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान पर छत्तीसगढ़ में कुल 11 लाख से अधिक पीएम आवास बने। सरकार 18 लाख आवास बनाने का काम कर रही है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में 3 लाख प्रधानमंत्री आवास बने। छत्तीसगढ़ में कुल 11 लाख 58 हजार 919 आवास बने। साय सरकार में 2 लाख से अधिक आवास बनाए गए। केंद्र ने 17 राज्यों को आवास प्लस में आवास दिए हैं। भूपेश सरकार ने सभी आवास को अमान्य कर दिया था।

