ट्रेनिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर की मौत,रनिंग करते वक्त बिगड़ी तबीयत
रायपुर – सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। रनिंग के दौरान SI अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही कैंडिडेट ने दम तोड़ दिया मृतक का नाम राजेश कोसरिया (29) है मामला राजधानी रायपुर स्थिति चंद्रखुरी गांव का है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती सात साल बाद निकली थी। जिसके लिए अभ्यर्थी ट्रेनिंग कर रहे थे। एक सप्ताह पहले ही मृतक राजेश कोसरिया ट्रेनिंग की शुरुआत की थी और आज सुबह ही सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ देर दौड़ने के बाद ही अचानक से अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी है। अब परिजनों ने जांच की मांग कर रहे हैं। 10 मार्च को सीएम साय सभी चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देंगे। जिसमें राजेश कोसरिया का भी नाम शामिल था। बताया जा रहा है कि काफी संघर्ष के बाद ये ट्रेनिंग शुरू हुई थी।

