April 27, 2026

रायपुर नगर निगम – सूर्यकांत राठौर बने नए सभापति, कांग्रेस ने नहीं उतारा कोई भी प्रत्‍याशी

0
Screenshot_2025-03-07-14-15-33-26_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1280x852

रायपुर – नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल की बैठक आज एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में रायपुर नगर निगम के नए सभापति पद के लिए सूर्यकांत राठौर को प्रत्याशी घोषित किया गया। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

रायपुर नगर निगम में इस बार बीजेपी के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। हाल ही में एक निर्दलीय पार्षद ने बीजेपी में शामिल होने की सहमति दी। इसके बाद बीजेपी के पार्षदों की संख्या 61 हो गई है। बहुमत के कारण बीजेपी की ओर से केवल एक ही नामांकन पत्र भरा गया। जबकि कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रत्‍याशी को नहीं उतारा गया। इसके चलते सूर्यकांत राठौर के नाम का पीठासीन अधिकारी को ऐलान कर दिया। सूर्यकांत राठौर निर्विरोध चुने गए हैं।

आप को बता दे कि नगर निगम में सभापति पद के लिए नामांकन और चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। सभापति पद के निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो गई थी। बीजेपी प्रत्‍याशी सूर्यकांत राठौर के सामने कांग्रेस ने किसी भी प्रत्‍याशी को मैदान में नहीं उतारा। इससे सूर्यकांत राठौर निर्विरोध चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *