गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में चली थी गोलियां, पुलिस ने हथियार समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर – गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार रात शहर के तेलीबांधा इलाके की है. जहां शहर के बीचों-बीच थाने से कुछ ही दूरी पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद ने देखते ही देखते ही हिंसक झड़प का रूप ले लिया और इसी दौरान एक आरोपियों ने गोली चला दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने चार आरोपी सहित कई हथियारों को जब्त कर लिया.
घटना के बाद शिकायतकर्ता मदनजीत सिंह ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई. सिंह ने बताया कि वह उदया सोसायटी में रहता है और उसका ट्रांसपोर्ट काम है. मदनजीत ने बताया कि बुधवार को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह से गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद अगले दिन बैठकर विवाद को सुलझाने की बात तय हुई थी. इसलिए प्रभजोत सिंह को जसपाल सिंह ने मिलने के व्ही.केयर हॉस्पिटल के पास बुलाया था.
हालांकि, प्रभजोत सिंह ने तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास बैठकर बातचीत करने की बात कही थी. इसके बाद जब प्रभजोत सिंह तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन में पहुंचा तो उसने देखा कि जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, उसके चाचा हरप्रीत सिंह साथ ही कुछ अन्य लोग पहले से ही वहां मौजूद थे. सभी लोग आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया.

