March 7, 2026

शिक्षक के घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

0
Screenshot_2025-03-05-14-23-43-89_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x1291_1

कांकेर – जिले में दुधावा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से हड़कंप मच गया। दुधावा में तेंदुए ने शिक्षक के घर में हड़कंप मचा दिया। वहीं इलाके में भी दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि 4 मार्च की सुबह 5 बजे, दुधावा क्षेत्र के ऊपरपारा निवासी शिक्षक राजेश नेताम के घर में एक तेंदुआ खिड़की से घुस आया।

तेंदुआ घर के परछी (बरामदा) में रखे सामान के पीछे छिप गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया और छानी से खपरैल हटाकर बांस डालकर हलचल पैदा की। डेढ़ घंटे तक चले प्रयास के बाद भी तेंदुआ जाल में नहीं फंसा और सुबह 7:30 बजे जाल से निकलकर पहाड़ी की ओर भाग गया।

वैन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है, और लोग तेंदुए के आतंक से बचने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed