March 7, 2026

वीडियो वायरल: ग्रामीण से 60 हजार की घूस मांगी, 30 हजार रुपए पटवारी रिश्‍वत लेते कैमरे में कैद

0
riswat_3330979_835x547-m-780x405

बिलासपुर – जिले के रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा में एक पटवारी द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। पटवारी अनिकेत साव ने एक ग्रामीण से 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत करने पर उन्हें 30 हजार रुपए नकद लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा का है। ग्रामीण केवल दास मानिकपुरी को साल 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। पटवारी ने उनकी पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के बदले 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2024 को पटवारी ने केवल दास से 30,000 रुपए नकद लिए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड अपडेट करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीण ने मामले की शिकायत कोटा एसडीएम से की।

ग्रामीण केवल दास मानिकपुरी ने पटवारी अनिकेत साव के खिलाफ कोटा एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने रिश्वत लेने और काम न करने के आरोप लगाए हैं। अब प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed