March 7, 2026

बिल्‍डर सोमानी के ठिकानों पर IT का छापा, बस्‍तर में कंस्‍ट्रक्‍शन एजेंसी है BMS

0
income-tax-raid

जगदलपुर – कंस्ट्रक्शन एजेंसी BMS के मालिक बिल्डर सोमानी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। मोती तालाब पारा स्थित उनके निवास पर आईटी की टीम पहुंची और छानबीन कर रही है।

आईटी विभाग की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जो बिल्डर सोमानी के निवास और अन्य संबंधित ठिकानों पर छानबीन कर रहे हैं। यह कार्रवाई करीबी सूत्रों के अनुसार, कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के संदेह पर की गई है।

BMS बस्तर क्षेत्र की एक प्रमुख कंस्ट्रक्शन एजेंसी है, जो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल रही है। इस कंपनी के मालिक बिल्डर सोमानी के खिलाफ आईटी विभाग की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।

आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल, छानबीन का कार्य जारी है और विभाग ने इस मामले में गोपनीयता बनाए रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed