April 25, 2026

नक्‍सलियों ने की ग्रामीण की हत्‍या, पूर्व विधायक के रिस्तेदार को मार डाला, इलाके में फैली सनसनी

0
Screenshot_2025-03-04-13-20-44-40_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_880x625

सुकमा – जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर हिंसात्‍मक घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी है। घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में हुई है, जहां नक्सलियों ने 65 वर्षीय कलमू हिड़मा को बेरहमी से मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर बताए जा रहे हैं। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने बीती रात इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ग्रामीण की हत्या किस कारण से की गई।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, नक्सलियों के इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घटना के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है। सुकमा जिले में नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *