विधानसभा बजट सत्र के 6वें दिन : खाद्य,महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रश्नों पर घिरेंगे मंत्री
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र का आज 6वां दिन है। आज के सत्र में खाद्य, महिला और बाल विकास विभाग से जुड़े प्रश्नों पर मंत्रियों से जवाब मांगे जाएंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रों को पटल पर रखेंगे, जबकि डिप्टी सीएम नगरीय निकाय के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करेंगे।
विधायक लखेश्वर आज जल संसाधन मंत्री का ध्यान जल संसाधन से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 27 प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जो विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होंगे।
आज के सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय और व्यय पर सामान्य चर्चा भी होगी। इस चर्चा में विधायकों द्वारा बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे जाएंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का यह सत्र राज्य के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर गहन चर्चा का मंच प्रदान कर रहा है। आज का दिन भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय के लिए तैयार हैं।

