March 12, 2026

नपा – निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक आज

0
bjp-2

रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों (नपा और नगर निगम) के सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अहम बैठक आज शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक की अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे।

इस बैठक में संभाग और नगर निगमों के प्रभारी और सह-प्रभारी के साथ-साथ पालिका और पंचायतों के पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। बैठक में निकायों में सभापति और उपाध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा होगी।

बैठक में निकाय चुनाव जीतने के बाद प्रदेश के विकास को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। पार्टी नेताओं द्वारा निकायों के माध्यम से जनकल्याण और विकास कार्यों को तेजी से लागू करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब पार्टी का फोकस निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष पदों पर अपने उम्मीदवारों को नियुक्त करने और प्रदेश के विकास को गति देने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed