March 8, 2026

विधानसभा में सरकार को घेरने कांग्रेस विधायक दल की तैयारी, नेता प्रतिपक्ष विधायकों के साथ आज शाम को करेंगे मंथन

0
Screenshot_2025-02-24-13-43-57-43_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_983x607

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम 6 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर होगी। इस बैठक में सदन में सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भी मौजूद रहेंगे। नए विधायकों को सदन में प्रभावी तरीके से सवाल पूछने और जवाब आने पर पलटवार करने के टिप्स दिए जाएंगे।

कांग्रेस राज्य के प्रमुख मुद्दों जैसे कानून व्यवस्था, धान खरीदी, धर्मांतरण, बिजली बिल, बेरोजगारी, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके अलावा, केंद्र सरकार से मिले फंड का हिसाब भी मांगा जाएगा।

बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया तैयार करेंगे और सदन में इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाएंगे।

जहां कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है, वहीं सत्तापक्ष का पूरा ध्यान बजट पर केंद्रित है। सरकार अपने दूसरे पूर्ण बजट में कई बड़े एलान कर सकती है और कई विधेयक भी पेश किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed