March 8, 2026

महिला इंस्‍पेक्‍टर 8 हजार की रिश्‍वत लेते गिरफ्तार, पेट्रोल पंप संचालक से की थी मांग,ACB की कार्रवाई

0
Screenshot_2025-02-24-17-44-06-08_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_880x592

रायगढ़ – जिले में नापतौल विभाग की महिला इंस्पेक्टर ओलिविया किस्पोट्टा को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह मामला एक पेट्रोल पंप में नापतौल संबंधी गड़बड़ी का था, जिसमें इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालक से 18,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

महिला इंस्‍पेक्‍टर ओलिविया किस्पोट्टा ने पेट्रोल पंप संचालक से नापतौल संबंधी गड़बड़ी के मामले में 18,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस रकम में से उन्होंने 10,000 रुपए एडवांस के तौर पर ले लिए थे। शेष 8,000 रुपए वह आज ले रही थीं कि एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी की टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस दौरान उनके पास से 8,000 रुपए की रिश्वत की रकम बरामद की गई। एसीबी ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed