March 8, 2026

विधानसभा का बजट सत्र आज से: राज्‍यपाल बोले- 24 घंटे दुकानें खुलेंगी, बढ़ेंगे रोजगार

0
vidhansabha

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। सोमवार को पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। राज्‍यपाल ने कहा प्रदेश में अब 24 घंटे सातों दिन दुकानें खुली रहेंगी। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। उन्‍होंने कहा सरकार स्‍ट्रीट वेंडर को ध्‍यान में रखते हुए आगे काम कर रही है। ग्राहकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

राज्‍यपाल के अभिभाषण से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीएम विष्‍णुदेव साय ने जानकारी दी कि अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है। इससे विकास कार्यों में और तेजी आएगी। वहीं उन्‍होंने कहा कि अगला सत्र अब नए भवन में आयोजित होगा।  सत्र के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का जिक्र किया जाएगा।

विधानसभा के बजट सत्र में पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट का प्रस्ताव सदन में कब रखेंगे इसको लेकर मंथन होगा। इसके बाद सभी विधायक, मंत्री नया रायपुर के विधानसभा की नई बिल्डिंग का अवलोकन करने के लिए पहुंचेंगे।

विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  ने जानकारी दी कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों के द्वारा लगाए गए हैं। इन सवालों पर चर्चा की जाएगी। ध्यान आकर्षण के लिए 122 सूचना प्राप्‍त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed