प्रयागराज सड़क हादसे पर सीएम साय ने दिए निर्देश, श्रद्धालुओं की मौत से मन व्यथित
रायपुर – प्रयागराज में हुए सड़क हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरबा जिला प्रशासन को प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।
दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुई, जहां महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे कोरबा जिले के श्रद्धालुओं से भरी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस दुखद घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। कोरबा जिला प्रशासन को प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

