March 7, 2026

चुनाव परिणाम- 1 लाख 30 हजार वोट से जीतीं मीनल चौबे,ढोल की धुन में जब झूमने लगीं BJP मेयर प्रत्याशी

0
BJP_1678497449241_1678497449497_1678497449497-860x484

रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित हुए हैं. प्रदेश की राजधानी रायपुर की नगर निगम में सभी की निगाहें टिकी हुई थीं. यहां BJP की प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस की प्रत्याशी को भारी मतों के अंतर से चुनाव हरा दिया है. नतीजों से पहले मिल रही बढत के बीच पार्टी के कार्यकर्ता जश्न  लग गए. मतगणना केंद्र के बाहर सभी ढोल लेकर पहुंच गए. यहां महिला कार्यकर्ताएं ढोल बजाने लगीं. मीनल भी खुद को रोक नहीं पाई. उन्होंने महिला के हाथों से ढोल लिया और खुद झूमने लग गईं.  

राजधानी रायपुर में आज शाम को जोरदार जश्न मनाया जाएगा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है. इस जशन में सीएम विष्णु देव साय से लेकर प्रदेश नेता-मंत्री भी मौजूद रहेंगे. जिन इलाकों मे BJP को बंपर जीत मिली है वहां जीत का जोरदार जश्न मनाया जा रहा है. बता दें कि अब कत आए नतीजों में प्रदेश की 70 से ज्यादा नगर पंचायतों में BJP ने कब्जा जमा लिया है. 10 नगर निगमों में जीत की ओर है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed