March 8, 2026

नगरीय निकाय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 10 में से 10 निगमों में बैठेंगे बीजेपी के मेयर

0
bjp-2024-03-e63e1afbf5f9991343aeb034affd1b82

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ में सीएम विष्‍णुदेव का सुशासन और मोदी की गारंटी के साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा बजट में देशभर की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। इसी का परिणाम दिल्‍ली चुनाव के बाद अब छत्‍तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भी देखने को मिला है।

जहां लोगों ने मोदी की गारंटी पर भी विश्‍वास किया है। वहीं विष्‍णुदेव साय के वादे किसानों को धान की अंतर की राशि 800 रुपए उनके खातों में प्रति क्विंटल के हिसाब से भेजने और पीएम आवास योजना शहरी की स्‍वीकृति भी दी गई थी। इतना ही नहीं केंद्रीय बजट सत्र 2025 में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत दी है।

जहां मिडिल क्‍लास को 12 लाख रुपए तक की इनकम में टैक्‍स में छूट देकर शहर की जनता के मूड को स्‍वीच किया है। वहीं विष्‍णुदेव साय सरकार की योजनाओं पर भी जनता ने विश्‍वास किया है। इसी का नतीजा है कि प्रदेशभर में नगर निगम और नगर पालिकाओं में बीजेपी की सरकार बनी है।

रायपुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे हारीं। भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोट से जीतीं।

दुर्ग नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू हार गईं। भाजपा महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार 67 हजार वोट से जीतीं।

बिलासपुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी 66 हजार 179 वोट से जीतीं।

कोरबा नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी हारीं। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार वोट से जीते।

अंबिकापुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अजय तिर्की हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत 11 हजार 063 वोट से जीतीं।

राजनांदगांव नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव

41 हजार वोट से जीते।

रायगढ़ नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान 34365 वोट से जीते।

जगदलपुर नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय 8772 वोट से जीते।

चिरमिरी नगर निगम: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विनय जायसवाल हारे। भाजपा महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय 4000 वोट से जीते।

धमतरी नगर निगम: भाजपा महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा 34085 वोट से जीते। यहां से कांग्रेस उम्‍मीदवार का फॉर्म निरस्‍त हो गया था। निर्दलीय प्रत्‍याशी हारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed