March 7, 2026

माना नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की हार,जश्न में शामिल होने ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पहुँचे माना कैम्प

0
IMG20250215112646_copy_800x600

रायपुर / माना – माना नगर पंचायत के लिए भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मानिक को 464 मतों से परास्त किया है। यहां 15 वार्ड में से भाजपा के 07 कांग्रेस के 05 एवं निर्दलीय से 03 पार्षद विजय हुए हैं।


अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय यादव को 2948 मत एवं कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मानिक को 2484 मत एवं निर्दलीय प्रत्याशी को 1559 मिले है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माना कैम्प नगर पंचायत चुनाव में मिली जीत का जोरदार जश्न मनाया। ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता विवेकानंद कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।

इस मौके पर ग्रामीण विधायक मोतीलाल लाल साहू ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed